Hindi Newsportal

IPL 2024: MI और LSG के बीच मुकाबला, यहाँ जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

0 553
IPL 2024: MI और LSG के बीच मुकाबला, यहाँ जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

 

आईपीएल 2024 का 67वां मुकाबला आज यानी शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।  हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम मुंबई आईपीएल 2024 से बाहर हो चुकी है। वहीं लखनऊ की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद भी लगभग नहीं है। हालांकि टीम अभी तक आधिकारिक तौर पर बाहर नहीं हुई है।

बता दें कि अगर लखनऊ सुपर जायंट्स मुंबई के खिलाफ जीत जाती है तो भी उसका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नामुमिकन है. अगर लखनऊ जीतती है तो उसके पास 14 पॉइंट्स होंगे। लेकिन नेट रन रेट की वजह से बाहर हो जाएगी. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के पास भी 14 पॉइंट्स हैं. लेकिन उसका नेट रन रेट भी माइनस में है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स मुंबई इंडियंस को आईपीएल में अभी तक 5 में से 4 बार हरा चुकी है, वहीं 5 बार की चैंपियन एमआई को एलएसजी के खिलाफ 1 ही जीत मिली है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस – ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नेहल वढेरा, टिम डेविड, जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला

[इंपैक्ट प्लेयर: आकाश मधवाल]

लखनऊ सुपर जाइंट्स – केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, आयुष बदोनी, अरशद खान, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, युद्धवीर सिंह

[इंपैक्ट प्लेयर: मोहसिन खान]