IPL 2024खेलताज़ा खबरें

IPL 2024: पंजाब के मोहाली में होगा SRH और PBKS का आमना-सामना, दोनों के बीच होगी कांटे की टक्कर

IPL 2024: पंजाब के मोहाली में होगा SRH और PBKS का आमना-सामना, दोनों के बीच होगी कांटे की टक्कर

आईपीएल 2024 का 23वां मैच आज मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुल्लांपुर, चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।

ये मुकाबला पंजाब के मोहाली में होगा, लेकिन स्टेडियम अलग है। अब तक आईपीएल का एक ही मैच इस स्टेडियम पर खेला गया है। गौरतलब है कि पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक आईपीएल के इतिहास में 21 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 7 मैच पंजाब की टीम ने जीते हैं, वहीं 14 मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने नाम किए हैं।

बता दें कि इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11- 

पंजाब किंग्स 

शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, सैम कर्रन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, सिकंदर रजा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह.

इम्पैक्ट प्लेयर- आशुतोष शर्मा.

सनराजर्स हैदराबाद 

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, एडेन मार्कराम, शाहबाज अहमद, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी/वाशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट,

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button