
KKR vs SRH: आईपीएल 2023 में आज यानि 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच इस सीजन का 19वां मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.

आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआती केकेआर के लिए अच्छी नहीं रही. लेकिन मुकाबले में मिली हार के बाद कोलकाता की टीम ने बहतरीन वापसी कर वाकी टीमों को परेशानी में डाल दिया है. गुजरात के खिलाफ अपने मुकाबले में बल्लेबाज रिंकू सिंह की बदौलत जीत हासिल कर कोलकाता इस वक्त अंक तालिका में चौथे स्थान पर है. वहीं, दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद ने भी दो हार के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की. हलांकि अपने तीसरे मैच में उसने जीत का स्वाद चखा.
इस स्टेडियम में हुए अब तक 30 वनडे मुकाबलों में से 18 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं. वही 11 T20 मैचों में से पांच मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं.





