ताज़ा खबरें

IPL 2023 का 17वां मुक़ाबला आज, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की होगी भिड़ंत

IPL 2023 का 17वां मुक़ाबला आज, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की होगी भिड़ंत

आईपीएल 2023 सत्र का 17वां मुक़ाबला आज चेन्नई के एम ए चिंदबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। बता दें कि दोनों टीमें अब तक इस सीज़न अपने 3-3 मैचों में से 2-2 मैच जीत चुकी हैं।

आईपीएल में अब तक चेन्नई और राजस्थान के बीच अब तक कुल 26 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें 15 बार सीएसके ने बाज़ी मारी है और 11 बार राजस्थान रॉयल्स जीतने में कामयाब रही है। दोनों के बीच 246 रनों का हाई स्कोर रहा है, जो चेन्नई ने बनाया है. वहीं 109 रनों का लो स्कोर भी चेन्नई ने बनाया है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स: मोइन अली, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा , एमएस धोनी (कपत्न और विकेटकीपर), शिवम दूबे, ड्वेन प्रीटोरियस, मथीशा पथिराना, मिशेल सेंटनर, सिसंडा मगाला, तुषार देशपांडे.

राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, शिमरोन हेटमेयर, ध्रुव जुरेल, अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, वाई चहल

 

बता दें कि यह मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी। इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला 10 अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button