IPL 2022खेल

IPL 2022, RR vs RCB: राजस्थान और बैंगलोर के बीच मुकाबला आज, जाने कौन किसपर पड़ेगा भारी

 

IPL 2022: आईपीएल में आज का मुकाबला राजस्थान और बैंगलोर के बीच खेला जाना है. आईपीएल 2022 लीग का यह 39वां मैच मंगलवार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

 

आईपीएल 2022 के 39वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने सामने होंगी. यह मुकाबला पुणे में खेला जाएगा.

 

IPL 2022 का यह रोमांचक मुकाबला आज RR और RCB के बीच है. जहां एक ओर राजस्थान अपने आप को अंक तालिका में शीर्ष पर दोबारा कायम रखने के लिए लड़ेगी वहीं बैंगलोर मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचना चाहेगी.

 

कौन किसपर भारी

आईपीएल के अबतक के सीजनों में यह दोनों टीम मैदान में 26 बार आमने-सामनें भीड़ चुकीं हैं. और इतिहास देखें तो बैंगलोर का पलड़ा भारी है. बैंगलोर अब तक राजस्थान के खिलाफ 13 मुकाबलों में जीत हासिल करने में सफर रही हैं वहीं राजस्थान 10 जीत हासिल कर चुकी है. वहीं 3 मुकाबलों में कोई नतिजा नहीं निकला हैं.

 

मुकाबले की बात करें तो अब तक दोनों टीमों का यह सीजन अच्छा जा रहा है. मौजूदा सीजन में बैंगलोर ने कुल आठ मुकाबले खेले जिनमें से उन्हें पांच मुकाबले में जीत और तीन में हार का सामना करना पड़ा. वहीं राजस्थान ने कुल सात मुकाबले खेले जिनमें पांच में जीत तो दो में हार का सामना करना पड़ा हैं.

 

अंक तालिका कि बात करें तो दोनों ही टीमों ने पांच मुकाबले जीते हैं लेकिन प्लस नेट रन रेट (+0.432) होने के कारण RR की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है. वहीं (-0.472) नेट रन रेट होने के कारण बैंगलोर पांचवे स्थान पर स्थित है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button