IPL 2022खेलताज़ा खबरें

IPL 2022 पर गहराया कोरोना का संकट, अब यहां होगा दिल्ली और पंजाब का मुकाबला

IPL 2022: इस साल के सीजन में भी कोरोना ने एंट्री ले ली है. बीते दिन दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में पांच COVID-19 के मामले सामने आए हैं. ऐसे में, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच बुधवार को पुणे में होने वाला मैच अब मुंबई में खेला जाएगा. यह फैसला सामने आए कोविड मामले के मद्देनजर लिया गया है.

टीम दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर मिशेल मार्श हालही में कोरोना संक्रमित मिले, जिसके बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम मार्श की स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है. कोरोना की दस्तक के बाद टीम ने सपोर्ट स्टाफ के भी टेस्ट करवाए हैं. मिशेल मार्श की स्थिती की जानकारी खुद दिल्ली कैपिटल्स फ्रैंचाइजी ने ट्विटर पर दी.

 

2021 में कोरोना महामारी ने आईपीएल पर काफी बुरा प्रभाव छोड़ा था. कोरोना के चलते 4 मई 2021 को आईपीएल को बीच में ही स्थगित करना पड़ गया था. अब 2022 में भी कहीं ऐसा न हो इसलिए मौजूदा हालातों को देखते हुए बीसीसीआई की मुश्किलें फिर बढ़ सकती हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button