खेलताज़ा खबरेंभारत

IPL 2021: इन दो खिलाड़ियों के संक्रमित होने के बाद KKR और RCB का मैच टला, अन्य 5 भी बीमार

देश में गहराते कोरोना संकट का साया अब IPL पर भी छा चूका है। ऐसा हम इसीलिए कह रहे है क्युकी सोमवार यानी आज आईपीएल के 14वें सीजन का कोलकाता नाइट और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाला मुकाबला टाल दिया गया है। अब यह मैच बाद में खेला जाएगा।

दरअसल दो खिलाड़ियों का कोविड -19 टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद ये फैसला हुआ है। ख़बरों के मुताबिक कोलकत्ता नाइट राइडर्स के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, पैट कमिंस सहित 5 खिलाड़ी बीमार बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि यह मैच आज अहमदाबाद में होने वाला था।

खिलाड़ी और स्टाफ हुए आइसोलेटेड।

इधर कोलकाता नाइट राइडर्स के कई खिलाड़ियों के बीमार होने के बाद खिलाड़ी और स्टाफ आइसोलेशन में चले गए हैं। इन सबके बाद आईपीएल के सिक्योर बायो-बबल पर भी सवाल उठने लगे हैं। इतना ही नहीं जो टीमें पिछले कुछ दिनों में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेली हैं उनकी सुरक्षा भी अब संदेह के घेरे में है।

वरुण चक्रवर्ती हाल ही में आईपीएल के बायो-बबल से गए थे बहार।

ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के मुताबिक वरुण चक्रवर्ती हाल ही में आईपीएल के बायो-बबल से बाहर गए थे। वह अपने कंधे का स्कैन करवाने के लिए गए थे और शायद तभी वह वायरस की चपेट में आ गए थे।

ये भी पढ़े: दर्दनाक: चामराजनगर जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत से हुई 24 लोगों की मौत, CM येदियुरप्पा ने बुलाई कैबिनेट की आपात बैठक

इधर IPL की ओर जारी प्रेस रिलीज में कथित तौर पर कहा गया है कि दोनों खिलाड़ियों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वहीं मेडिकल टीम इन दोनों के संपर्क में हैं। और साथ ही उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा समाचार एजेंसी एएनआई ने बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि केकेआर के कैंप में केस आ गए हैं और ऐसे में बैंगलोर की टीम उनके खिलाफ मैच नहीं खेलना चाहती।

अब तक खेले जा चुके हैं 29 मैच।

बता दे टी 20 टूर्नामेंट के इस सीजन में 29 मैच खेले जा चुके हैं। इसका आयोजन बायो सिक्योर एनवायरमेंट में किया जा रहा है, जिसमें खिलाड़ियों पर बाहर आने-जाने की मनाही सहित कई तरह के प्रतिबंध लगे होते हैं। हालांकि अभी तक के किसी मैच में कोई बाधा नहीं आई थी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button