आईपीएल 2020खेलताज़ा खबरें

IPL 2020 : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ऑफिशियल एंथम सॉन्ग किया रिलीज़, इन सब को किया डेडिकेट, देखें वीडियो

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग के 2020 शुरू होने के चंद घंटे पहले अपना आधिकारिक एंथम सॉन्ग रिलीज कर दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस एंथम सॉन्ग को अपने सभी फैंस को डेडिकेट किया है। RCB ने तो अपने फैंस को थैंक्यू बोलते हुए उन्हें टीम का 12वां खिलाड़ी भी बताया है।

RCB) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एंथम सॉन्ग रिलीज करते हुए लिखा, “आधिकारिक RCB एंथम सॉन्ग यहाँ है! और यह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फैंस के लिए समर्पित है।

RCB अपनी जर्सी भी कर रहा है COVID-19 के हीरोज को समर्पित

बता दे “इससे पहले विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम ने अपनी जर्सी लांच की थी जिसे COVID-19 के हीरोज को समर्पित करने का फैसला किया गया। टीम ने जानकारी साझा करते हुए लिखा था कि इस बार RCB की जर्सी पर ‘माई कोविड हीरोज’ लिखा होगा।

ये भी पढ़े : IPL 2020 के लिए UAE तैयार, रोशनी में चकाचोन्ध दिखे दुबई और अबु धाबी के स्टेडियम

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने यूएई में वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में जर्सी के लांच के मौके पर कहा,‘‘पहली बार एक टीम के तौर पर हम इस तरह की शानदार मुहिम से जुड़े। यह उन कोरोना हीरोज को समर्पित है जिन्होंने अपनी परवाह किये बिना निस्वार्थ भाव से दूसरों के बारे में सोचा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारी ओर से उनके लिये सलाम है। इस जर्सी को पहनना हमारे लिये फख्र की बात है। हम सोच भी नहीं सकते जिन चुनौतियों का उन्होंने सामना किया है। मैने अपनी हाउसिंग सोसायटी में रोजमर्रा के मूल काम करने वालों को पिछले छह सात महीने से कठिन हालात में भी अपना काम पूरी ईमानदारी से करते देखा है जिससे मैने बहुत कुछ सीखा है उनके पास विकल्प था लेकिन वे काम से भागे नहीं।’’

गौरतलब है कि आरसीबी IPL की उन तीन टीमों में शुमार है जो आज तक खिताब नहीं जीत पाई है। IPL 2019 में आरसीबी का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और वो टेबल में सबसे नीचे रही थी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button