आईपीएल 2020खेलताज़ा खबरें

IPL 2020: देखें एक ही गेंद पर कैसे ‘दो बार आउट’ हुए राशिद खान

इंडियन प्रीमियर लीग के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रनों से मात दी. इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था और 6 विकेट के नुकसान पर 167 रनों का स्कोर टारगेट भी दिया था। इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन ही बना सकी. चेन्नई सुपर किंग्स की इस जीत के साथ कुल 8 मैचों में ये तीसरी जीत है और वह प्वॉइंट टेबल में अब छठे नंबर पर है.

वैसे तो इस मैच में कई ख़ास पल थे लेकिन सबसे मज़ेदार था इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज राशिद खान का आउट होना।

दरसल इस मैच में राशिद खान ने 8 गेंद में 14 रन की पारी खेली थी और अपनी इस छोटी-सी पारी में राशिद ने कई मजेदार शॉट खेले और फिर आउट हो गए। इस दौरान राशिद एक ही गेंद पर दो बार आउट भी हुए। दरअसल, हैदराबाद को आखिर में 7 गेंद पर 22 रन की जरूरत थी. राशिद खान और शाहबाज नदीम बल्लेबाजी कर रहे थे. शार्दुल ठाकुर चेन्नई की तरफ से गेंदबाजी कर रहे थे।

जानें कैसे एक ही गेंद पर कैसे ‘दो बार आउट’ हुए राशिद खान ।

दरअसल शार्दुल की गेंद पर राशिद लॉन्ग ऑन के ऊपर मारने की कोशिश में थे। इस कोशिश में वह क्रीज के काफी पीछे थे और उनका पैर विकेट से टकरा गया. वहीं, दूसरी तरफ राशिद के इस शॉट को दीपक चाहर ने अपने हाथों में कैच लपक लिया। तो इस तरह वो एक ही बॉल पर दो बार आउट हो गए।

देखें वीडियो।

https://twitter.com/ryandesa_07/status/1316082816782802945

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button