आईपीएल 2020खेलताज़ा खबरेंभारत

IPL 2020 : तीन बार की चैम्पियन चैन्नई सुपर किंग्स आईपीएल प्लेऑफ से हुई बहार, अब धोनी की पत्नी ने लिखा दिल छू लेने वाला ये मैसेज

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे कामयाब टीमों से एक है। ये टीम आईपीएल इतिहास में 3 बार गत चैंपियन रही रही है लेकिन इस बार ये टीम सफलता के उस मुकाम तक नहीं पहुंच पायेगी। दरअसल आईपीएल 2020 (IPL 2020) में सीएसके का हाल और चाल दोनों खराब रहे। नतीजा रहा कि टीम इतिहास में पहली बार प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।

इस सीजन से पहले धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम ने आईपील के 12 साल के इतिहास में 10 सीजन खेले थे। जिसमे से दो साल टीम मैच फिक्सिंग के आरोप से जूझी। जिन 10 सालों में सीएसके खेली, उनमें हर बार प्लेऑफ में गई। वहीं 10 में से आठ बार इस टीम ने फाइनल खेला था। इसके साथ ही सीएसके तीन बार आईपीएल की चैंपियन बनी हैं। सबसे पहले साल 2010 और 2011 में. फिर साल 2018 में. तीसरी बार सीएसके ने बैन से वापस आते ही खिताब जीत लिया था।

और ख़राब होता चला गया प्रदर्शन।

इस सीजन के साथ – साथ बाकी सारे सीजन में भी चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर बेहद ही शानदार रहा था। इस सीजन की बात करे तो सीएसके ने टूर्नामेंट के पहले मैच में मुंबई इंडियंस को पटखनी देकार टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया था, लेकिन इसके बाद टीम के खिलाड़ियों का परफॉर्मेंस मैच दर मैच खराब होता रहा, जिसके कारण सीएसके टीम इस आईपीएल में प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है।

अब CSK के प्लेऑफ से बहार हों जानें के बाद माही की पत्नी साक्षी धोनी ने सीएसके फैन्स के लिए दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा है। उन्होंने कहा, ‘यह सिर्फ एक खेल है और कोई भी हारना नहीं चाहता लेकिन सभी विजेता नहीं हो सकते.’।

ये लिखा है साक्षी ने।

साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा – ‘यह सिर्फ एक गेम है, कभी आप जीतते हैं तो कभी हारते हैं. कई सालों से हम एतिहासिक जीत के गवाह रहे हैं तो कभी हमने हार देखी है। हम दूसरों के दिल टूटने पर भी जश्न मनाते हैं। यह सिर्फ एक गेम है। कोई हारना नहीं चाहता, लेकिन सभी विजेती नहीं हो सकते. गिरने के बाद लंबा चलना मुश्किल रहता है।

https://twitter.com/SaakshiSRawat/status/1320415149371473921

जुबिलेंट की आवाज़ और आहें दर्द को जोड़ देती हैं, आंतरिक शक्ति को नियंत्रित करती है, यह सिर्फ एक खेल है. आप तब विजेता थे, अब आप विजेता हैं! सच्चे योद्धा लड़ने के लिए पैदा हुए हैं क्योंकि वे हमेशा हमारे दिल में और हमारे दिमाग में सुपर किंग होंगे.’

देखें मैच के बाद अंक तालिका

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button