IPL 2020: चोट को लेकर हार्दिक पांड्या ने दिया बयान, कहा-चोटिल होना है खिलाड़ी के जीवन का हिस्सा
स्टार ऑलराउंउर हार्दिक पांड्या इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. गौरतलब है कि इस सीजन में चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं. बता दे आईपीएल 2020 में वह मुंबई इंडियंस की ओर से खेलेंगे. चोट के बाद वापसी को लेकर हार्दिक ने कहा कि चोट लगना तो खेल का हिस्सा है। इससे उन्हें और मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है। बता दे पिछले साल नवंबर में लंदन में पांड्या की पीठ का ऑपरेशन हुआ था.

मुंबई इंडियंस के ट्विटर हैंडल पर वीडियो में कही ये बात।
पांड्या ने मुंबई इंडियंस के ट्विटर हैंडल पर डाले गए वीडियो में कहा ,‘ जिस तरह से मैं गेंद को पीट रहा हूं और मानसिक तथा शारीरिक रूप से लय में हूं , मुझे मैदान पर जाकर स्वाभाविक खेल दिखाने में दिक्कत नहीं होगी. मैं खेल से कितना ही दूर क्यों ना रहूं, कितने ही समय बाहर क्यो ना रहूं लेकिन वापसी करने पर उपयोगिता होनी चाहिए. मैंने काफी तैयारी की है और आने वाला समय अच्छा ही होगा.’
ये भी पढ़े : IPL 2020: आठ टीमों के बीच होंगे 56 मैच, 46 दिन तक चलेगा 13वां सीजन , यहां देखें पूरा शेड्यूल
उन्होंने कहा , ‘मैं खेल से कितना ही दूर क्यों ना रहूं, कितने ही समय बाहर क्यो ना रहूं लेकिन वापसी करने पर उपयोगिता होनी चाहिये. मैंने काफी तैयारी की है और आने वाला समय अच्छा ही होगा .’
📹 | Kung-Fu Pandya talks about what the team has in store for the Paltan 💙#OneFamily #MumbaiIndians #MI #Dream11IPL @hardikpandya7 pic.twitter.com/nkjrbIMx5L
— Mumbai Indians (@mipaltan) September 15, 2020
चोट है जीवन का हिस्सा।
पांड्या ने कहा ,‘मुझे आईपीएल खेलने में बहुत मजा आता है. मैं मजबूती से वापसी करना चाहता हूं .’ उन्होंने कहा कि चोट खिलाड़ी के जीवन का हिस्सा है और बेहतर करने के लिए प्रेरित करती हैं. उन्होंने कहा ,‘मैंने अपने जीवन में एक सबक लिया है कि चोटें तो लगती रहेगी. कोई चोटिल होना नहीं चाहता लेकिन ये खिलाड़ी के जीवन का हिस्सा है. इससे मुझे और मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है.’
पहला मैच है (MI vs CSK) के बीच।
रिकॉर्ड 4 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स (MI vs CSK) के बीच 19 सितंबर को आईपीएल 2020 का पहला मैच खेला जाएगा. ऐसे में पांड्या कि परफॉरमेंस पर भी सबकी नज़र होगी। .






This answered all my questions. Go live with equidia pro — expert analysis and on‑track coverage. clean interface with instant access. expert picks, paddock views. programmes and tips throughout the day.