आईपीएल 2020खेल

IPL 2020: बैंगलोर के खिलाफ मैच से पहले ही दिल्ली को झटका, IPL से बहार हुए अमित मिश्रा

दिल्‍ली कैपिटल्‍स को आज आईपीएल 2020 में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना करना है. दोनों टीम के बीच ये रोमांचक मुकाबला बस शुरू होने वाला है. लेकिन इससे ठीक पहले दिल्‍ली की टीम को एक बड़ा झटका लगा है. दरअसल दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा दायें हाथ की अंगुली में फ्रैक्चर के कारण आईपीएल से बाहर हो गये हैं.

कब लगी चोट।

गौरतलब है कि मिश्रा को शारजाह में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच के दौरान यह चोट लगी थी. तीन अक्टूबर को खेले गये इस मैच में अमित, नीतीश राणा का कैच लेने की कोशिश में चोटिल हो गए थे जिसके बावजूद भी उन्होंने दर्द में अपनी गेंदबाजी पूरी की और इस दौरान खतरनाक शुभमन गिल का विकेट भी लिया.

टीम को चुनना होगा कोई और विकल्प।

बता दे टीम के स्पिनर अमित मिश्रा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और इस सीजन में वो काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन कोलकाता के खिलाफ वो चोटिल हो गए और सिर्फ 2 ओवर ही डाल पाए. ये तब हुआ जब अश्विन अपनी चोट से वापसी कर चुके हैं. ऐसे में अब टीम को कोई और विकल्प सोचना होगा।

दिल्ली कैपिटल्स ने बयान जारी कर दी जानकारी।

दिल्ली कैपिटल्स ने भी बाद में विज्ञप्ति जारी कर दिल्ली कैपिटल्स के फैंस को बताया कि टीम के स्पिनर अमित मिश्रा अब भारत लौटकर एक विशेषज्ञ से परामर्श लेंगे और अपना इलाज भी कराएँगे। DC के बयान के मुताबिक, “इस दुर्भाग्यपूर्ण चोट के लिए मिश्रा अगले कुछ दिनों में विशेषज्ञ से परामर्श करेंगे और साथ ही बयान में ये भी कहा गया कि दिल्ली कैपिटल्स में हर कोई उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है.”

3 मैच खेल चुके है अमित मिश्रा।

मिश्रा ने इस सीजन में तीन मैच खेले . उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 25 रन देकर दो, केकेआर के खिलाफ 14 रन देकर एक विकेट लिये थे जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ उन्हें सफलता नहीं मिली थी. उन्होंने हालांकि इस मैच में चार ओवर में सिर्फ 23 रन खर्च किये थे.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button