ताज़ा खबरेंभारत

INX मीडिया मामले में CBI ने पी चिदंबरम, बेटे कार्ति के खिलाफ चार्जशीट दायर की

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम, उनके बेटे कार्ति चिदंबरम और 12 अन्य के खिलाफ INX मीडिया मामले में चार्जशीट (आरोपपत्र) दायर कर दी है.

चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि पूर्व वित्त मंत्री ने INX मीडिया को FIPB (विदेशी निवेश प्रोत्साहन बोर्ड) की मंजूरी देने में अपने कार्यालय का दुरुपयोग किया। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहर अब इस मामले की सुनवाई सोमवार को करेंगे।.

बता दे कि यह किसी भी मामले में पी चिदंबरम के खिलाफ पहली चार्जशीट दायर की गयी है। सीबीआई की चार्जशीट पर प्रतिक्रिया देते हुए, कार्ति चिदंबरम ने कहा कि यह केवल उनके पिता की हिरासत की 60 दिन की समय सीमा को हटाने के लिए दायर कि गयी है।

ALSO READ: गुरुग्राम: वाहन चेकिंग के दौरान 1.30 करोड़ रुपए नकद के साथ गिरफ्तार हुआ व्यक्ति

पी चिदंबरम INX मामले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं। बता दे कि दिल्ली की एक विशेष अदालत ने गुरुवार को आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी जांच के सिलसिले में पी चिदंबरम को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में 24 अक्टूबर तक भेज दिया था।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button