ताज़ा खबरेंभारत

International Yoga Day 2021: दुनिया को आज भारत ने दिया M-Yoga App का तोहफा, अलग-अलग भाषाओं में देख सकेंगे योग ट्रेनिंग के वीडियो

आज 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है जिसे भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया बड़े उत्साह के साथ मना रही है। इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम योग फॉर वेलनेस है। अब इसी मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। इसी दौरान आज भारत की ओर से विश्व को एक और तोहफा दिया गया है। दरअसल योग को पूरे विश्व में पहुंचाने के लिए M-Yoga App लॉन्च किया गया है, जिसका ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किया। इस ऐप के जरिए दुनियाभर में अलग अलग भाषाओं में योग सिखाया जाएगा। इस ऐप को भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ के साथ मिलकर तैयार किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब विश्व को M-Yoga ऐप की शक्ति मिलने जा रही है।

WHO के साथ मिलकर उठाया है एक और महत्वपूर्ण कदम।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था तो उसके पीछे ये ही भावना थी कि योग विज्ञान पूरे विश्व के लिए सुलभ हो। पीएम मोदी ने कहा कि इस दिशा में भारत ने संयुक्त राष्ट्र, WHO के साथ मिलकर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब विश्व को M-Yoga एप की शक्ति मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है M-Yoga ऐप योग का विस्तार दुनियाभर में करने और ‘वन वर्ल्ड वन हेल्थ’ के प्रयासों को सफल बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

ये भी पढ़े: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पीएम मोदी ने बताया योग का महत्व, कहा – कोरोना महामारी के दौरान योग बना उम्मीद की किरण; जानें संबोधन की बड़ी बातें 

M-Yoga App में क्या होगा खास।

ऐप को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार, इस ऐप में कॉमन योगा प्रोटोकॉल के आधार पर योग प्रशिक्षण के कई वीडियो दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होंगे। यानी ऐप में योग को लेकर आसान प्रोटोकॉल समझाई जाएंगी, ताकि अलग अलग देशों मं योग का प्रसार हो पाए।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button