भारत

गुवाहाटी से चेन्नई आ रही इंडिगो फ्लाइट में ईंधन संकट, बंगलूरू में कराई गई आपात लैंडिंग

गुवाहाटी से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6764 को उस समय बंगलूरू डायवर्ट करना पड़ा जब चेन्नई एयरपोर्ट पर भारी ट्रैफिक के कारण विमान को समय पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। लगातार इंतजार के दौरान विमान के ईंधन स्तर में गिरावट आई, जिसके बाद पायलट ने ‘फ्यूल मेडे’ कॉल दी और विमान को आपात रूप से बंगलूरू की ओर मोड़ दिया गया।

एयरलाइन सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट ने अपने तय समय पर गुवाहाटी से उड़ान भरी थी। रात करीब 8:11 बजे चेन्नई पहुंचने पर रनवे व्यस्त होने की वजह से विमान को आसमान में चक्कर लगाते रहना पड़ा। इस दौरान विमान का ईंधन स्तर चिंता का विषय बन गया, और पायलट ने बंगलूरू एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क कर आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी।

विमान को रात 8:15 बजे बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया। सभी यात्रियों को विमान से उतारकर एयरपोर्ट पर इंतजार करने की व्यवस्था की गई। इसके बाद विमान में ईंधन भरा गया और यात्रियों को जलपान भी उपलब्ध कराया गया। रात 10:24 बजे फ्लाइट दोबारा चेन्नई के लिए रवाना हुई और सुरक्षित लैंडिंग की। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और अन्य संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।

इससे पहले शुक्रवार को ही इंडिगो की एक अन्य फ्लाइट को तकनीकी कारणों के चलते उड़ान के महज 30 मिनट बाद ही चेन्नई लौटना पड़ा था। यह फ्लाइट चेन्नई से मदुरै जा रही थी और इसमें कुल 68 यात्री सवार थे। उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी की जानकारी मिलने पर पायलट ने सावधानी बरतते हुए विमान को वापस मोड़ा और सुरक्षित लैंडिंग की। सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।

इंडिगो एयरलाइंस ने दोनों मामलों को लेकर यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही है और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button