ताज़ा खबरेंमनोरंजन

इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद: रणवीर इलाहाबादिया ने मांगी माफी, कहा- “यह बिल्कुल भी फनी नहीं था

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ (India’s Got Latent) शो में अपने विवादित बयान को लेकर माफी मांग ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि उन्हें पैरेंट्स को लेकर इस तरह की अश्लील टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी।

दरअसल, हाल ही में रणवीर शो में गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक कंटेस्टेंट से आपत्तिजनक सवाल पूछा। इस बयान के बाद उन पर जमकर ट्रोलिंग हुई और उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। विवाद बढ़ता देख रणवीर ने 10 जनवरी 2025 को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट कर माफी मांगी।

वीडियो में रणवीर ने कहा, “मैंने जो कमेंट किया, वह बेहद अनुचित था। यह फनी बिल्कुल भी नहीं था और न ही यह मेरी कॉमेडी का जॉनर है। मैं यहां सिर्फ माफी मांगने आया हूं।”

उन्होंने आगे कहा कि वह अपने बयान पर सफाई नहीं देना चाहते क्योंकि यह बिल्कुल भी सही नहीं था। “बहुत सारे लोग मेरा पॉडकास्ट देखते हैं, जो फैमिली-फ्रेंडली और जानकारी से भरपूर होता है। मैं वादा करता हूं कि ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। मैंने इस घटना से सीखा है और मैं शो के मेकर्स से रिक्वेस्ट करता हूं कि इस बयान वाले हिस्से को हटा दिया जाए।”


इस विवाद पर मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “यह कॉमेडी का वह स्तर है, जिसने मानवता का स्तर गिरा दिया है। कोविड से ज्यादा खतरनाक वायरस हमारे मोबाइल फोन्स में आ गए हैं। ये लोग हमारी आने वाली पीढ़ी को संस्कार-विहीन करने पर तुले हुए हैं। यह माता-पिता के लिए एक अलार्म है—अब भी न जागे तो आने वाले समय में अपने बच्चों और राष्ट्र का विनाश अपनी आंखों से देखेंगे। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”


इस पूरे विवाद के बाद अब देखना होगा कि शो के मेकर्स इस पर क्या फैसला लेते हैं और रणवीर इलाहाबादिया की माफी से मामला शांत होता है या नहीं।

Show More
Back to top button