विदेश

रेलवे कनेक्टिविटी में भारत का बड़ा योगदान, श्रीलंका में शुरू हुई नई परियोजनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रीलंका दौरे का आज अंतिम दिन है। अपने कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री रविवार सुबह अनुराधापुरा पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ मिलकर महो-अनुराधापुरा रेलवे लाइन के लिए सिग्नलिंग सिस्टम का उद्घाटन किया। यह परियोजना भारत सरकार की सहायता से पूरी की गई है। साथ ही पीएम मोदी ने महो-ओमानथाई रेलवे ट्रैक का भी शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अपने मित्र, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा के साथ अनुराधापुरा में।” अनुराधापुरा रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके की एक झलक पाने के लिए मौजूद थे। एक स्थानीय नागरिक रत्ना सेना ने कहा, “यह हमारे देश के लिए गर्व की बात है। भारत और श्रीलंका के बीच की मित्रता बेहद खास है।”

इस दौरे के दौरान श्रीलंका सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक, ‘श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान’ से सम्मानित किया। यह सम्मान उन विदेशी नेताओं को दिया जाता है जिन्होंने श्रीलंका के साथ मजबूत और सकारात्मक संबंध बनाए हैं।

सम्मान प्रदान करते हुए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने प्रधानमंत्री मोदी को मेडल पहनाया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने इसे भारत के 140 करोड़ नागरिकों का सम्मान बताया और कहा, “यह पुरस्कार भारत और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक और गहरे रिश्तों का प्रतीक है।”

भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय सहयोग, खासकर आर्थिक संकट के समय भारत द्वारा दी गई सहायता, दोनों देशों के संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने में अहम रही है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button