ताज़ा खबरें

भारत ने लॉन बाउल्स में रचा इतिहास, भारतीय महिला टीम ने फाइनल में जीता स्वर्ण पदक 

भारत ने लॉन बाउल्स में रचा इतिहास, भारतीय महिला टीम ने फाइनल में जीता स्वर्ण पदक 

मंगलवार को भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games) में स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारतीय महिला टीम ने लॉन बॉल (Lawn Ball) में शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीको को मात देकर देश को पदक जितवाया। भारत ने साउथ अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में 17-10 से हराकर लॉन बॉल में देश को पहला गोल्ड मेडल जीता है।

चौथे दिन भारत ने 3 मेडल जीतकर अपने मेडलों की संख्या को 9 कर लिया। चौथे दिन भारत ने जूडो में एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज के अलावा वेटलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके अलावा चौथे दिन भारत बैडमिंटन, टेबल टेनिस और लॉन बाल इवेंट के फाइनल में पहुंचकर सिल्वर मेडल पहले ही पक्का कर चुका है।

भारतीय टीम ने फाइनल मैच में अफ्रीकी टीम को 17-10 से हराकर ये मेडल अपने नाम किया। कॉमनवेल्थ गेम्स में लॉन बॉल 1930 की शुरुआती सीजन से ही खेला जा रहा है। भारत की बात करें तो उसने कॉमनवेल्थ गेम्स में लॉन बॉल में कभी भी मेडल नहीं जीता था. लेकिन अब इतिहास में पहली बार भारत को इस खेल में मेडल मिल गया है. भारत ने पहली बार लॉन बॉल में 2010 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button