ताज़ा खबरें

भारतीय रेलवे ने कोविड के दौरान वसूला 200 करोड़ का जुर्माना

भारतीय रेलवे ने कोविड के दौरान वसूला 200 करोड़ का जुर्माना

 

सेंट्रल रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वालों से करीब 200 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला है। दरअसल ट्रेनों में लगातार बढ़ती बिना टिकट यात्रा की घटनाओं को देखते हुए रेलवे की तरफ से समय-समय पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाता है। इसी अभियान के तहत मध्य रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से 200 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल किया है।

मध्‍य रेलवे की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2021 से 16 मार्च 2022 यानी करीब एक साल में ट्रेनो में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से जुर्माने के तौर पर 200.85 करोड़ रुपये वसूले गए हैं, जो कि भारतीय रेल के सभी डिविजन से अधिक है।

 

इस मामले में मध्य रेलवे के मुम्बई मंडल ने रिकॉर्ड बनाया है जहा बिना टिकट और अनियमित यात्रा के 12.93 लाख यात्री बिना टिकेट पकड़े गए, जिनसे 66.84 करोड़ रुपये वसूले गए। इसके बाद दूसरा नंबर पर भुसावल है, जिसने 8.15 लाख मामले पकड़े हैं और इनसे 58.75 करोड़ रुपये वसूल किए गए हैं। नागपुर मंडल ने अनियमित यात्रा के 5.03 लाख मामलों से 33.32 करोड़ रुपये जुर्माने के तौर पर कमाए। सोलापुर मंडल ने अनियमित 3.36 लाख मामले यात्रियों से 19.42 करोड़ रुपये वसूल किए। पुणे मंडल ने अनियमित यात्रा के 2.05 लाख मामले पकड़े और उनसे 10.05 करोड़ रुपये जुर्मना लिया। मध्य रेलवे मुख्यालय के टिकट चेकिंग दल ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा के 1.80 लाख यात्रियों से 12.47 करोड़ रुपये वसूले।  

इसके अतिरिक्त करीब 56,443 व्यक्तियों को कोरोना अनुरूप व्यवहार का उल्लंघन करने और मास्क न पहनने के मामले में उनसे 88.78 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button