ताज़ा खबरें

भारतीय क्रिकेट टीम में भी कोरोना का कहर, रोहित शर्मा हुए कोरोना पॉजिटिव

भारतीय क्रिकेट टीम में भी कोरोना का कहर, रोहित शर्मा हुए कोरोना पॉजिटिव

 

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को आयोजित रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) के बाद वह कोविड-19 से पॉजिटिव पाए गए। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई से 5वां टेस्ट खेलना है और उससे ठीक पहले टीम इंडिया को यह झटका लगा है। बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) ने ट्वीट कर जानकारी दी कि फिलहाल वह टीम होटल में आइसोलेशन में हैं और BCCI की मेडिकल टीम उनकी देखरेख कर रही है।

 

 

रोहित शर्मा फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक टेस्ट मैच से पहले लीसेस्टरशायर के खिलाफ 4 दिवसीय वार्म-अप मैच का हिस्सा थे। उन्होंने इस मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी भी की थी और लेकिन शनिवार को वह भारत की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। अभ्यास मैच की पहली पारी में आउट होने से पहले उन्होंने 25 रन बनाए। 1 जुलाई से शुरू होने वाले 5वें टेस्ट मैच से पहले भारत के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button