खेलताज़ा खबरें

IND vs BAN: भारत ने 7 विकेट से जीता दूसरा टेस्ट, 2-0 से जीती सीरीज

कानपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज कर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड जोड़ दिया है. भारत ने दूसरे और अंतिम टेस्ट के आखिरी दिन के खेल में बांग्लादेश को लंच तक उनकी दूसरी पारी में 146 रनों पर समेट दिया. वहीं पिछली पारी में 52 रनों की बढ़त बना चुकी भारत को अब जीत के लिए केवल 95 रनों की जरूरत थी. भारत ने यह टोटल 7 विकेट के रहते ही हासिल कर लिया.

 

बांग्लादेश के खिलाफ 95 रनों के लक्ष्य का पीछा करनी उतरी भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली के रूप में अपने 3 विकेट गंवाए. भारत के लिए दूसरी पारी में जयसवाल ने एक बार फिर शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं विराट कोहली ने 29 रनों की नाबाद पारी के साथ टीम को जीत दिलाई. बता दें की टीम इंडिया के लिए जीत का चौका पंत के बल्ले से आया.

भारत ने दर्ज किया वर्ल्ड रिकॉर्ड

बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है, टीम इंडिया विश्व क्रिकेट में एकलौती ऐसी टीम बनी गई है जिसने अपने घरेलू मैदान पर लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीतने का कारनामा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button