UAE हमले पर भारत सख्त: 3 भारतीय घायल, Iran पर उठे सवाल

New Delhi: खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने United Arab Emirates में हुए हमले की कड़ी निंदा की है। Fujairah के तेल क्षेत्र में हुए इस हमले में तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए, जिसके बाद सरकार ने इसे पूरी तरह अस्वीकार्य बताया है।
भारत का साफ संदेश: आम लोगों पर हमले तुरंत रोकें
Ministry of External Affairs ने कहा कि आम लोगों और जरूरी सुविधाओं को निशाना बनाना गलत है और इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए। सरकार ने सभी देशों से संयम बरतने और हालात को और बिगड़ने से रोकने की अपील की है।
Our statement on the attack on Fujairah ⬇️
🔗 https://t.co/01Nz7g06FR pic.twitter.com/KQAr8R9ciQ
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) May 5, 2026
मिसाइल और ड्रोन से हमला, तेल संयंत्र में लगी आग
UAE के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, Iran की ओर से कई मिसाइल और ड्रोन दागे गए, जिनमें से अधिकतर को रोक लिया गया Fujairah में एक ड्रोन हमले के कारण बड़े तेल संयंत्र में आग लग गई, जिसमें तीन भारतीय कर्मचारी घायल हो गए इसके अलावा, UAE के पास समुद्र में दो मालवाहक जहाजों में भी आग लगने की खबर है।
Iran का जवाब टालमटोल भरा, US-UAE को दी चेतावनी
Iran ने इस हमले की जिम्मेदारी साफ तौर पर नहीं ली है। वहीं Iran के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने कहा कि US और UAE को इस तनाव को और बढ़ाने से बचना चाहिए।
भारत ने शांति की अपील की, सुरक्षित समुद्री रास्ते पर जोर
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Randhir Jaiswal ने कहा कि भारत Middle East में शांति और बातचीत के जरिए समाधान चाहता है।
उन्होंने यह भी कहा कि Strait of Hormuz में जहाजों की आवाजाही बिना रुकावट जारी रहनी चाहिए, ताकि वैश्विक व्यापार प्रभावित न हो।





