INDIA गठबंधन मीटिंग में शामिल होंगे 28 दल, बढ़ा विपक्षी कुनबा, जैसे-जैसे INDIA बढ़ेगा, चीन पीछे हटेगा

INDIA गठबंधन मीटिंग में शामिल होंगे 28 दल, बढ़ा विपक्षी कुनबा, जैसे-जैसे INDIA बढ़ेगा, चीन पीछे हटेगा
महाराष्ट्र के मुंबई में INDIA गठबंधन में की अगली बैठक होने जा रही है। बैठक की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। इस बीच बैठक से पहले आज यानी बुधवार को MVA के नेताओं ने एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। ये बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इस दौरान कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन की बैठक होने जा रही है…बेंगलुरु में हम 26 (पार्टियां) थे, यहां 28 (पार्टियां) हो गई हैं…जैसे INDIA बढ़ेगा, वैसे ही चीन पीछे हटेगा।
#WATCH हमें बहुत खुशी है कि महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन की बैठक होने जा रही है…बेंगलुरु में हम 26 (पार्टियां) थे, यहां 28 (पार्टियां) हो गई हैं…जैसे INDIA बढ़ेगा, वैसे ही चीन पीछे हटेगा: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले pic.twitter.com/8VhjB8l7U8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 30, 2023
बता दें कि बेंगलुरु में हुई आइएनडीआइए की दूसरी बैठक में 26 दल शामिल हुए थे। अब ये संख्या 28 हो गई है। वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने विपक्षी गठबंधन में शामिल होने को लेकर अपना स्टैंड साफ कर दिया है। मायवाती ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ेगी।





