ताज़ा खबरें

IND vs WI T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और निर्णायक T20 मुकाबला आज, जानें भारत की संभावित टीम इलेवन

IND vs WI T20: टेस्ट और वनडे में जीत के बावजूद टी20 मुकाबले में भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही. भारत, वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ अपने शुरुआती दोनों मुकाबले हार चुका है. वहीं आज इस सिरीज का तीसरा मुकाबला होना है.

 

भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच आज तीसरा टी20 मैच प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाना है. गौरतलब है कि, टीम इंडिया पहले ही 2 टी20 मैच हार कर 5 मैच की इस सिरीज में पीछे हो चुकी है. ऐसे में अब तीसरा टी20 मैच भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा.

 

बात करें बीते दो मुकाबलों की तो लगातार भारतीय टीम का मध्य क्रम कमजोर दिखाई दे रहा है. ऐसे में जयसवाल की टीम मे वापसी के आसार नजर आ रहे हैं वहीं अक्षर पटेल के बदले कुलदीप यादव को टीम में जगह मिल सकती है.

 

संभावित भारतीय टीम इलेवन

शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन/यशस्वी जयसवाल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button