खेलताज़ा खबरें

IND vs WI 1st ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI के लिए तैयार भारत

IND vs WI 1st ODI: टेस्ट के बाद अब भारत और वेस्टइंडीज की टीम वनडे में एक दूसरे के खिलाफ अपना बहतरीन प्रदर्शन दिखाने के लिए तैयार हैं. टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच की सीरीज का पहला वनडे गुरुवार यानि 27 जुलाई को बारबाडोस में खेलेगी. मुकाबला शाम 7 बजे से देखा जा सकता है.

 

बता दें कि सीनियर्स की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के सामे वर्ल्ड कप के लिए टीम निर्धारित करने का लक्ष्य सामने होगा. वेस्टइंडीज की टीम भले ही विश्व कप में क्वालीफाई करने से चूक गई है लेकिन कैरेबियाई टीम छोटे फॉर्मेट में किसी भी टीम को हरा पाने की क्षमता रखती है. ऐसे में भारतीय टीम अपने बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरेगी.

 

अब बात करें प्लेइंग की तो ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा और शुभमन गिल होंगे. इस साल जनवरी से दोनों ने ओपनर के तौर पर शानदार खेल दिखाया है. वहीं पंत के ना होने के कारण संजू सैमसन और इशान किशन टीम में विकेट कीपर के तौर पर अपना ऑडिशन देंगे. साथ ही सैमसन का मुकाबला टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव से होगा.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button