खेल

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच पहला ODI आज, वर्ल्ड कप की तैयारी से उतरेगा भारत

नई दिल्ली: टी20 मुकाबले में श्रीलंका को मात देने के बाद अब टीम इंडिया 10 जनवरी यानि आज से शुरू होने वाले वनडे मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है. भारत और श्रीलंका के बीच आज पहला वनडे गुवाहाटी में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा.

 

3 वनडे मैच की इस सीरीज में टीम इंडिया के कुछ मुख्य खिलाड़ी जैसे रोहित, विराट और राहुल की वापसी होगी. रोहित शर्मा इस वनडे टीम की कप्तानी का भार संभालेंगे. बता दें कि इस साल होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी के तौर पर भारत की शुरूआत श्रीलंका के खिलाफ हो रहे इस वनडे मुकाबले से हो रही है.

 

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज के बाद आज यानि 10 जनवरी से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है. जिसमें टीम इंडिया के मुख्य खिलाड़ी जैसे रोहित, विराट और राहुल की वापसी होगी. बता दें कि इस वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा होंगे जो कि बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज़ के दौरान उंगूठे की चोट के चलते खेल से दूर थे. इनके अलावा टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली भी एक्शन में नज़र आएंगे. वहीं के एल राहुल भी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं.

 

पहले वनडे में भारत की स्कॉड

1.रोहित शर्मा (कप्तान) 2.ईशान किशन (विकेटकीपर) 3.विराट कोहली 4.सूर्यकुमार यादव 5. श्रेयस अय्यर 6. हार्दिक पांड्या (उपकप्तान) 7.अक्षर पटेल 8. युज़ी चहल 9. मोहम्मद सिराज 10. मोहम्मद शमी 11. उमरान मलिक 12. शुभमन गिल 13. केएल राहुल 14. वॉशिंग्टन सुंदर 15. कुलदीप यादव 16. अर्शदीप सिंह

Show More

7 Comments

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

  2. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button