खेल

IND vs SL T20: पहला मुकाबला कल; जाने कहां देख पाएंगे भारत और श्रीलंका का T20 मुकाबला

IND vs SL T20: हार्दिक पांड्या की अगुवाई में भारत और श्रीलंका (IND vs SL T20) के बीच 3 टी 20 मैचों का आगाज़ 3 जनवरी से होने जा रहा है. T20 सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा जहां भारतीय टीम श्रीलंका की टीम के खिलाफ घरेलू सीरीज़ में दमदार प्रदर्शन करने का प्रयास करेगी.

 

वहीं श्रीलंका के साथ भारत को वनडे मैचों की श्रृंख्ला भी खेलनी है जिसमें टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे. भारत और श्रीलंका के बीच वनडे मुकाबला 10 जनवरी से खेला जाएगा.

 

बात करें मैच के सीधे प्रसारण की तो, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क भारत बनाम श्रीलंका टी20 और वनडे सीरीज़ के मैचो का ऑफिशियल बॉडकास्टर है. इसलिए सीरीज़ के सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर किया जाएगा वहीं आप मैच का लुत्फ OTT चैनल यानि Disney+ Hotstar पर भी लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए उठा सकते हैं.

 

टी20 मुकाबलों की लिस्ट

  1. भारत बनाम श्रीलंका,     पहला टी20,    मुंबई,       3 जनवरी,  7:00 PM
  2. भारत बनाम श्रीलंका,     दूसरा टी20,    पुणे,         5 जनवरी,  7:00 PM
  3. भारत बनाम श्रीलंका,     तीसरा टी20,   राजकोट,  7 जनवरी,  7:00 PM

 

T20 सीरीज में भारत की संभावित टीम

 

हार्दिक पांड्या (कप्तान)रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम मावी, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, मुकेश कुमार

Show More

2 Comments

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button