खेल

IND vs SA : चोटिल बुमराह को रिप्लेस कर T20 सीरीज में मोहम्मद सिराज की एंट्री

गुवाहाटी: अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने मोहम्मद सिराज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शेष टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल किया है. बुमराह को पीठ में चोट लगी है और वह फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं.

 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही इस तीन मैचों की T20 सीरीज में भारत 1-0 से आगे चल रहा है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम का अगला मुकाबला रविवार को गुवाहाटी में खेला जाएगा. वहीं तीसरा मुकाबला मंगलवार को इंदौर में होगा.

 

साथ ही टीम इंडिया को T20 World Cup से पहले एक बड़ा झटका लगा क्योंकि पीठ की चोट के कारण भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की आगामी टी20 विश्व कप से बाहर होने की संभावना है.

 

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के एक करीबी सूत्र ने दावा किया कि जसप्रीत बुमराह के ‘बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर’ के कारण आगामी टी 20 विश्व कप से बाहर होने की संभावना है.

 

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button