खेल

सुंदर-जडेजा की फिरकी में फंसी न्यूजीलैंड की टीम, 235 पर सिमटी पारी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 235 रनों पर सिमट गई. बात करें मुकाबले की तो तीसरे टेस्ट में भारत के गेंदबाजों ने अपनी गेंदबाजी की पकड़ को मजबूत करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम को 235 रनों पर वापस पवेलियन भेज दिया है. हालांकि न्यूजीलैंड ने सीरीज में 2 मुकाबलों को जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है.

 

टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने भी अपनी गेंदबाजी का हुनर दिखाते हुए एक ही ओवर में दो विकेट लेकर न्यूजीलैंड की कमर तोड़कर रख दी. साथ ही इस मुकाबले में जडेजा ने 5 विकेट लेकर अपना पंजा खोला. इतना ही नहीं उन्होंने अपने स्पेल में दो बार ऐसा किया कि एक ही ओवर में 2-2 विकेट झटके और न्यूजीलैंड की टीम को धराशाही कर दिया.

 

इसी के साथ दूसरे टेस्ट मैच में आतिशी गेंदबाजी करने वाले युवा ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का जलवा तीसरे टेस्ट मुकाबले में भी दिखने को मिल रहा है. टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने के लिए मजबूर हुई भारतीय टीम के लिए उन्होंने अबतक बेहतरीन गेंदबाजी की है. इस बीच उन्हें चार सफलता भी हाथ लगी है. सुंदर ने दो महत्वपूर्ण विकेट में कप्तान टॉम लाथम और इन्फॉर्म बल्लेबाज रचिन रविंद्र को भी बोल्ड करते हुए अपना अपने शुरुआती विकेट लिए वहीं फिर उन्होंने मिचेल और पटेल को भी अपना शिकार बनाया.

वहीं 1 विकेट तेज गेंदबाज आकाश दीप के खाते में है.

 

भारत की संभावित एकादश: रोहित शर्मा (कप्तान) , यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, सरफराज खान, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप/मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह.

न्यूजीलैंड की संभावित एकादश: टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी/मैट हेनरी, विल ओरूके, एजाज पटेल.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button