खेल

IND v NZ T20: भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज होगा बड़ा मुकाबला, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज अंतिम मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस वक्त तक सीरीज में भारत 3-1 के साथ सीरीज को अपने नाम कर चुकी है. वहीं इस आखिरी मुकाबाले में भारतीय टीम जीत दर्ज कर सीरीज को 4-1 से खत्म करना चाहेगी. गौरतलबा है कि दोनों ही टीमों के लिए 2026 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी का यह अंतिम मौका है.

तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले पांचवें टी20 मैच में भी टीम इंडिया उसी टीम के साथ उतर सकती है, जो 2026 टी20 वर्ल्ड कप में होगी. हालांकि, इसमें तिलक के फिट होने पर बदलाव जरूर किया जाएगा. न्यूजीलैंड भी अपनी विश्व कप टीम के साथ तिरुवनंतपुरम में उतर सकता है.

संजू सैमसन का होम ग्राउंड, फिल एलन की भी वापसी

बात करें संजू सैमसन की तो उनके पास वर्ल्ड कप से पहले खुद को साबित करने का यह अंतिम मौका है. वह अपने होम ग्राउंड पर पांचवां टी20 मैच खेलेंगे. बात करें पर्फोर्मेंस की तो इस सीरीज में अब तक सैमसन कमाल नहीं कर सके हैं. वहीं न्यूजीलैंड की टीम में एक बड़ा बदलाव होगा. विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन टीम से जुड़ गए हैं. वह पांचवें टी20 मैच में पारी का आगाज करेंगे.

पांचवें टी20 के लिए न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जकारी फाउल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और जैकब डफी

पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button