ICC World Cup 2023खेलताज़ा खबरें

IND vs NZ: Semi Final में एक बार फिर इंडिया का हो रहा है NZ से सामना, कौन बनेगा CWC23 Finalist..?

मुंबई: IND और NZ के बीच आज वानखेड़े स्टेडियम में CWC23 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. यह नॉक आउट मुकाबला तय करेगा कि इस साल विश्व कप का पहला फाइनलिस्ट कौन होगा.

 

बता दें कि भारत अपने लीग स्टेज के सभी मैच जीतकर 18 पॉइंट के साथ टेबल में सबसे ऊपर है जब कि न्यूज़ीलैंड 10 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर है. इस साल विश्व कप में भारत ने लीग स्टेज में उम्दा प्रदर्शन कर सभी 9 मुकाबले जीते हैं ऐसा करने वाली भारत एक लौती टीम रही. पर बात करें सेमीफाइनल यानि की नॉकऑउट मुकाबले की तो भारत का सामना न्यूजीलैंड से होना है. नॉकआउट मुकाबले में भारत को न्यूजीलैंड से हमेशा हार मिली है. पिछले वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भी न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था. ऐसे में आज भारतीय टीम बदला लेना चाहेगी.

 

भारत संभावित XI (India Probable XI)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज

 

न्यूजीलैंड XI (New Zealand Probable XI)
डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button