खेलताज़ा खबरें

IND vs ENG Test: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला, टीम में बुमराह की वापसी

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला गुरुवार को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. यहां इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. वहीं टॉस के दौरान गिल ने बताया कि भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव हुआ है. जिसमें प्रसिद्ध कृष्णा के बदले बुमराह की टीम में वापसी हुई है.

 

बता दें कि सीरीज का नतीजा इस मुकाबले से बहुत हद तक तय हो सकता है. भारतीय टीम के खिलाफ इंग्लैंड ने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 371 रन को हासिल कर 5 विकेट से जीत दर्ज की थी. भारत ने बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल की पहली पारी में 269 रन और दूसरी पारी में 161 रन की बदौलत इंग्लैंड के 608 रन का विशाल लक्ष्य दिया. इंग्लिश टीम पर आकाशदीप दूसरी पारी में कहर बनकर टूटे और 6 विकेट लेकर मैच में कुल 10 विकेट पूरे किए. इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने 336 रन की बड़ी जीत हासिल कर सीरीज में 1-1 की बराबरी की.

 

भारतीय टीम की बात करें तो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो गई है. उनकी वापसी से प्रसिद्ध कृष्णा को टीम से बाहर बैठना पड़ा है.

 

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रुट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा रचेर, शोएब बशीर

भारत की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह.
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button