खेल

IND vs ENG T20: भारत और इंग्लैंड के बीच T20 का निर्णायक मुकाबला आज

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे 5 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज राजकोट में खेला जाएगा. बता दें कि भारत इस सीरीज में अब तक बीते दोनों मुकाबलों को जीत चुकी है. वहीं आज के इस मुकाबले को जीतकर भारत सीरीज पर अपना कब्जा करना चाहेगी. अगर भारत आज का यह मुकाबला जीत जाती है तो सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में लगातार चौथी टी20 सीरीज जीत होगी.

 

चेन्नई में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए थे. जिसके चलते भारत ने दूसरा मुकाबला 2 विकेट से अपने नाम किया वहीं तीसरे मैच में भी भारतीय टीम में बदलाव होने की संभावना है. टीम इंडिया के खिलाफ इंग्लैंड ने अपने प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है और कोई भी बदलाव नहीं किया है, लेकिन टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर अभी भी प्रश्नचिन्ह हैं. विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल जो पिछले मैच में खेले लेकिन बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए उनकी जगह शिवम दुबे या रामनदीप सिंह को मौका मिल सकता है. दुबे और रामनदीप को शनिवार को ही टी20 टीम में शामिल किया गया था. नितीश कुमार रेड्डी पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे जबकि रिंकू सिंह को पीठ में दर्द के कारण दूसरे और तीसरे टी20 से बाहर रखा गया है.

 

शमी पर संशय बरकरार
इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टी20 मुकाबले से बाहर रहे स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की प्लेइंग इलेवन में वापसी मुश्किल लग रही है. उनकी फिटनेस को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. शमी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए एक अहम खिलाड़ी होंगे और भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें जल्दबाजी में नहीं खिलाना चाहेगा.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button