IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट, इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी

शुभमन गिल की कप्तानी में आज टीम इंडिया बुधवार, 2 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में दूसरा टेस्ट खेलने जा रही है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत पहले बल्लेबाजी करेगा. पांच मैचों की इस सीरीज में भारत फिलहाल 0-1 से पीछे है और एजबेस्टन में जीत हासिल कर वापसी करने की कोशिश करेगा. इस मुकाबले से पहले एजबेस्टन की पिच और मौसम को लेकर खास जानकारी सामने आई है, जो दोनों टीमों की रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है.
भारत दूसरे टेस्ट में कुछ बदलाव के साथ पहले बल्लेबाजी करने उतरेगा. पहले टेस्ट में मिली हार के बाद भारत ने दूसरे टेस्ट में कुछ बदलाव किए हैं. भारत की टीम में नीतीश रेड्डी, आकाश दीप और वॉशिंगटन सुंदर की एंट्री हुई है. यानि दूसरा टेस्ट भारत बिना बुमराह के खेलने उतर रहा है. भारत ने जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया है. साई सुदर्शन और शार्दुल ठाकुर को एक मैच के बाद ड्रॉप कर दिया है.
भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर





