खेलताज़ा खबरें

IND vs ENG: इंडिया की मजबूत शुरुआत के चलते लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 112/5, आकाश दीप ने डेब्यू मैच में झटके 3 विकेट

नई दिल्ली: इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में लगातार दो मैच हारने के बाद आज रांची में चौथा टेस्ट मैट खेला जा रहा है. चौथे टेस्ट को जीतकर भारत सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. आज मैच में टॉस जीतकर बेन स्टोक्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. टीम में डेब्यू कर रहे आकाश दीप ने अपनी धारधार गेंदबाजी कर इंग्लैंड के तीन बड़े विकेट झटके. दीप ने एक ओवर में ही इंग्लैंड के दो बल्लेबाजों को पवेलियन की ओर भेज दिया. वहीं अगले ओवर में उन्होंने अपना तीसरा विकेट क्रॉली के रूप में लिया.

 

आकाश दीप को जसप्रीत बुमराह की जगह चौथे टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला हैं, वो भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 313वें खिलाड़ी हैं. टीम इंडिया की नज़र चौथे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज पर कब्ज़ा करने पर होगा तो वही इंग्लैंड के पास सीरीज में वापसी करने का ये आखिरी मौका होगा.

 

भारतीय प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज

इंग्लैंड टीम प्लेइंग 11: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, शोएब बशीर, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button