ICC World Cup 2023ताज़ा खबरें

IND Vs BAN: सात विकेट से जीता भारत, कोहली ने शतक मारकर भारत को दिलाई जीत

IND Vs BAN: सात विकेट से जीता भारत, कोहली ने शतक मारकर भारत को दिलाई जीत

 

वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मैच भारत और बांग्लादेश के बीच पुणे में खेला गया। इस दौरान भारत ने बांग्लादेश से 7 विकेट से मैच को जीत लिया है। विराट कोहली ने शतक मारकर भारत को जीत दिलाई।

 

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला। पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश टीम ने 50 ओवर के खेल में 8 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए। बांग्लादेश टीम की तरफ से लिटन दास ने सबसे ज्यादा 66 रन की पारी खेली। उनके अलावा तानजिद ने 51 रन बनाए। वहीं, मुश्फिकुर रहीम ने 38 रन महमूदुल्लाह ने 46 रन बनाए।

भारतीय टीम ने अबतक इस टूर्नामेंट में तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया इस वक्त अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।

बता दें कि पुणे की पिच पर अबतक 7 मैच हुए हैं जिसमें 4 मैच में भारत को जीत मिली है. इसके अलावा आखिरी मैच इस मैदान पर साल 2021 में खेला गया था जिसमें भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया था. बता दें कि यह मैदान बल्लेबाजों के लिए मददगार है. ऐसे में यही उम्मीद है कि आज भारतीय इलेवन में बदलाव नहीं होंगे और यदि हुए भी तो सूर्या जैसे बल्लेबाज को मौका मिल सकता है.

 

भारत की प्‍लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर/ अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज

बांग्‍लादेश की प्‍लेइंग 11

लिटन दास, तानजिद हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्‍तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम, तौहिद ह्ददय,महमूदुल्‍लाह, नासुम अहमद, हसन महमूद, मुस्‍ताफिजुर रहमान और शरीफउल इस्‍लाम।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button