खेल

IND vs BAN: बांग्लादेश के सामने 410 रनों का लक्ष्य, ईशान किशन ने जड़ा दोहरा शतक

IND vs BAN : शनिवार को चटोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के सामने 410 रनों का महान लक्ष्य खड़ा कर दिया है.

 

चोटिल रोहित शर्मा की जगह खेल रहे ईशान किशन ने शनिवार को चटोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारत बनाम बांग्लादेश के बीच दोहरा शतक जमाया. ईशान किशन ने अपना पहला दोहरा शतक महज 131 गेंदों पर जड़ दिया. किशन ने 210 रनों की पारी खेली

 

वहीं टीम इंडिया की ओर से विराट कोहली ने भी शानदार पारी खेलते हुए शतक जड़ दिया. विराट कोहली ने 91 गेंद पर 113 रनों की पारी खेली.

 

श्रृंखला के बारे में बात करें तो, तीन दिवसीय मुकाबले में बांग्लादेश 2-0 की अजय बढ़त हांसिल कर चुका है. वहीं आज भारत मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप को टालने की कोशिश करेगा.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button