खेल

IND vs AUS ODI: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला ODI मुकाबला खेलने के लिए तैयार भारत, जानें संभावित XI

IND vs AUS ODI: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज को जीतने के बाद आज भारत वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला वनडे मुकाबला खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. बात दें कि रोहित शर्मा पारिवारिक कारणों के चलते पहले वनडे मैच में नहीं खेलेंगे. जिसके चलते टीम की डोर हार्दिक पंड्या के हाथों में होगी.

 

बता दें कि टेस्ट सीरीज में जीत का स्वाद चखने के बाद अब भारतीय टीम वनडे सीरीज को भी जीतने की कोशिश करेगी. वहीं भारतीय टीम में बदलाव के चलते आज मैदान पर ईशान किशन इस मैच में शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं.

 

पहले वनडे के लिए भारत की संभावित XI
इशान किशन (wk), शुभमन गिल, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या (c), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर/ शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव/ युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक/ मोहम्मद शमी

 

ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन
डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ (C), मारनस लाबुस्चगने, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स केरी (wk), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, सीन एबॉट, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button