खेलताज़ा खबरें

IND vs AUS: पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकट के नुकसान पर बनाए 327 रन, हेड और स्मिथ की 251 रनों की हुई साझेदारी

IND vs AUS: पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकट के नुकसान पर बनाए 327 रन, हेड और स्मिथ की 251 रनों की हुई साझेदारी

आज बुधवार को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चक्र (2021-23) के फाइनल की शुरुआत भारत और ऑस्ट्रेलिया बीच मुक़ाबले से हुई। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 327 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 156 गेंद पर 146 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, स्टीव स्मिथ 227 गेंद पर 95 रन बनाकर नाबाद हैं। हेड और स्मिथ ने चौथे विकेट के लिए 251 रन की साझेदारी की।

 

ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का यह फाइनल मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरू हुआ. इसका सीधा प्रसारण Disney Hotstar पर किया जाएगा. एमएस धोनी के नेतृत्व में आखिरी बार 2013 में आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का लक्ष्य आगामी फाइनल में जीत हासिल करना होगा।

पिच की बात करें तो, ओवल की पिच को लेकर साफ है कि यहां तेज गेंदबाजों को बड़ी मदद मिलती है. पिच क्यूरेटर भी साफ कर चुके हैं कि फाइनल में बाउंसी विकेट देखने को मिलेगा. ऐसे में मैच में कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ 3 तेज गेंदबाजों को उतार सकते हैं. इसमें मोहम्मद शमी, मोहम्मद शमी और उमेश यादव हैं। हालांकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को भी रेस से बाहर नहीं माना जा सकता।

ऑलराउंडर्स की बात करें, तो रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जगह दी जा सकती है. बतौर ऑलराउंडर शार्दुल ने ऑस्ट्रेलिया से लेकर इंग्लैंड तक में अच्छा प्रदर्शन किया है. जडेजा आईपीएल 2023 में कमाल करके आ रहे हैं. मैच में रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल ओपनिंग कर सकते हैं. नंबर-3 पर चेतेश्वर पुजारा, नंबर-4 पर विराट कोहली, नंबर-5 पर अजिंक्य रहाणे तो बतौर विकेटकीपर केएस भरत को मौका मिल सकता है. (BCCI Twitter)

 

WTC फाइनल के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, और इशान किशन(wk)

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button