IND Vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच सुपर 8 स्टेज का दूसरा मुकाबला आज

IND Vs AFG: टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 की शुरुआत हो चुकी है. जिसमें पहला मुकाबला USA और SA के बीच हुआ जिसमें SA ने जीत दर्ज की वहीं आज भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला होने वाला है. दोनों टीमों के बीच आज का यह मुकाबला बारबाडोस में खेला जाएगा.
बता दें कि भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अपने सभी मैच जीतने के बाद सुपर 8 में पहुंची है. ऐसे में भारतीय टीम का मनोबल प्रबल होगा. वहीं, अफगानिस्तान की टीम को अपने ग्रुप स्टेज में 4 में से 3 मैचों में जीत और एक मैच में उसे हार का सामना करना पडा था. अफगानिस्तान के लिए सबसे अच्छी बात ये रही है कि उन्होंने न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीम को हराकर तहलका मचा दिया था. ऐसे में भारत के खिलाफ अफगानिस्तान अपने क्रिकेट इतिहास का सबसे अच्छा परफॉर्मेंस के उम्मीद के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी. वहीं, भारतीय टीम जीत के साथ सुपर 8 में अपनी अभियान की शुरूआत जीत के साथ करना चाहेगी.
भारत के पास युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव हैं. लेकिन उम्मीद है कि आजके मैच में कलाई के जादूगर गेंदबाज कुलदीप को मौका मिल सकता है. कई पूर्व दिग्गजों ने कुलदीप को प्लेइंग इलेवन में शामलि करने की बात की है. कुलदीप चाइनामैन गेंदबाज हैं और अफगानिस्तान के बल्लेबाजों के खिलाफ मिस्ट्री पैदा कर सकते हैं.
वहीं यदी कुलदीप की प्लइंग इलेवन में एंट्री हुई तो मोहम्मद सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है. वहीं, भारतीय टीम आजके मैच में अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह के साथ मैदान पर उतर सकती है.
भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग XI: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन उल हक, फजलहक फारुकी





