ताज़ा खबरें

Covid Update: देश में कोरोना मामलों आयी तेजी, 24 घंटों में कोरोना के 3324 नए मामले

Covid Update: देश में कोरोना मामलों आयी तेजी, 24 घंटों में कोरोना के 3324 नए मामले

भारत में कोरोना के के मामलों में एक बार फिर तेजी आयी है। देश में पिछले 24 घंटों में नए मामलों में भी वृद्धि हुई है। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के 3324 नए मामले सामने आए हैं, जो कल की तुलना में 9.9% कम है। वहीं देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 19,092 पहुंच गयी है।

दिल्ली में भी कोरोना के मरीज एक बार फिर से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1,520 नए मामले सामने आए हैं, जिसके चलते सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5,716 पर पहुंच गई है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों के साथ देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 19,092 हो गया। वहीं 40 नई मौत भी हुई हैं। बताते चले कि एक्टिव मामले 0.04 फीसदी और रिकवरी रेट 98.74 फीसदी पहुंच गई है। वहीं 24 घंटे के अंदर डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 0.71% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.68 फीसदी हो गया है।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button