ताज़ा खबरेंराजनीतिविदेश

इमरान खान कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार, मदीना में पाक पीएम के खिलाफ नारेबाजी को लेकर दर्ज हुआ मामला

इमरान खान कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार, मदीना में मौजूदा पाक पीएम के खिलाफ नारेबाजी को लेकर दर्ज हुआ मामला

 

पूर्व पाक पीएम इमरान खान की मुसबतें और भी बढ़ने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान खान की किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के खिलाफ नारेबाजी के मामले को लेकर इमरान खान समेत 150 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। सत्ता रूढ़ पार्टी पीएमएल-एन के समर्थकों का कहना है कि मदीना में जो भी नारेबाजी हुई, वो इमरान खान की पार्टी के इशारे पर हुई थी।

बता दें पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पर आरोप है कि उनके इशारे पर उनकी पार्टी के समर्थकों ने मदीना में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके प्रतिनिधिमंडल के खिलाफ चोर-चोर के नारे लगाए गए थे। इसी मामले को लेकर पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह की तरफ से मीडिया रिपोर्टस में कहा गया है कि, ‘मदीन जैसी पवित्र इबादतगाह में सियासी नारेबाजी करना एक ऐसा जुर्म है जिसे माफ़ नहीं किया जा सकता है। नारेबाजी केस में गिरफ्तार किया जाएगा

बता दें इमरान के अलावा फवाद चौधरी, शहबाज गिल, कासिम सूरी, शाहबजादा जहांगीर खान, अनील मुसर्रत और शेख रशीद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मदीना में नारेबाज करने वाले शेख रशीद शफीक को सऊदी अरब से इस्लामाबाद लौटते वक्त एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। शफीद इमरान सरकार में होम मिनिस्टर रहे शेख रशीद के भतीजे हैं। दूसरी तरफ, मदीना में नारेबाजी करने वाले इमरान के समर्थकों के खिलाफ सऊदी अरब ने सख्त रुख अपनाया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button