IMD Alert: मध्यप्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार, बाढ़ का भी मंडराया खतरा

IMD Alert: मध्यप्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार, बाढ़ का भी मंडराया खतरा
IMD के मुताबिक भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, रतलाम, नीमच और मंदसौर समेत 39 जिलों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश में बना दबाव क्षेत्र पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी इलाके में आगे बढ़ रहा है। यह राज्य में दमोह के आसपास केंद्रित है।
🔲 मध्य प्रदेश: भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, रतलाम, नीमच और मंदसौर समेत 39 जिलों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इंदौर, ग्वालियर, धार और खरगोन समेत 12 जिलों में मध्यम बारिश होगी।#MadhyaPradesh pic.twitter.com/R79WyTO4iN
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 22, 2022
मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। भोपाल में आज रात भर तेज हवा के साथ बारिश हुई। राज्य में आज भी तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कई रिहायशी बस्तियों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। लोगों के घरों में भी पानी घुसने की सूचना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मध्य हिस्से में रविवार को दोपहर बाद भारी बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग मुताबिक मध्य प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ये जिले हैं- भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, सागर दमोह, नरसिंहपुर और जबलपुर, रीवा, नर्मदापुरम, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, खंडवा और देवास के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
बाढ़ के खतरों का भी आसार
IMD के मुताबिक पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश और यूपी में 30-40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है। इन से कच्चे मकानों को नुकसान हो सकता है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में बाढ़ से सड़कों व तालाबों को नुकसान पहुंच सकता है। भारी बारिश के कारण सड़क व हवाई यातायात भी बाधित हो सकता है।




