विदेश

‘मैं नहीं होता तो मारे जाते पाकिस्तान के पीएम’- डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान एक बार फिर सुर्खियों में है. हालांकि यह कोई नई बात नहीं जब ट्रंप के बयान आपका ध्यान आकर्षित करें लेकिन ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ के संबोधन के दौरान ट्रंप ने एक बार फिर भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि “पाकिस्तान के पीएम की जान मैने बचाई है…”

‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ के संबोधन में डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार, 25 फरवरी को एक बार फिर भारत पाकिस्तान युद्ध की बात की और उन्होंने दोनों देशों के बीच सीजफायर कराने का दावा किया. इस संबोधन के दौरान ट्रंप ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर वह भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष में दखल नहीं देते तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मौत हो जाती. उन्होंने अपने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण में सांसदों से कहा कि उनके दखल से भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला न्यूक्लियर टकराव टल गया.

डोनाल्ड ट्रंप ने ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ के संबोधन में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ मारे जा सकते थे, मैंने उन्हें बचाया. डोनाल्ड ट्रंप ने इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र नहीं किया लेकिन उन्होंने कहा, ‘…अपने पहले 10 महीनों में मैंने आठ युद्ध खत्म किए… पाकिस्तान और भारत में न्यूक्लियर युद्ध होता. 35 मिलियन लोगों ने कहा कि अगर मैं इस भारत-पाक संघर्ष में दखल नहीं देता तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मर जाते…’

ट्रंप के अनुसार वे ‘8 युद्धजिनको उन्होंने रोका

  • कंबोडिया-थाईलैंड
  • भारत-पाकिस्तान (मई 2025 का चार दिन का सैन्य टकराव)
  • इज़रायल-ईरान
  • मिस्र-इथियोपिया
  • आर्मेनिया-अजरबैजान
  • कांगो-रवांडा
  • सर्बिया-कोसोवो
  • इजरायल-हमास

गौरतलब है कि भारत लगातार कहता रहा है कि भारत‑पाकिस्तान विवाद में किसी तीसरे देश का कोई हस्तक्षेप नहीं हुआ, जबकि पाकिस्तान ट्रंप की मध्यस्थता को श्रेय देता है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button