ताज़ा खबरें

ICSE और ISC बोर्ड के छात्रों का इंतज़ार खत्म, आज दोपहर 3 बजे जारी होंगे नतीजे

ICSE और ISC बोर्ड के छात्रों का इंतज़ार खत्म, आज दोपहर 3 बजे जारी होंगे नतीजे

 

ICSE और ISC बोर्ड की परीक्षाओं के बाद से परिणामों का इंतज़ार कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतज़ार खत्म हुआ। ICSE और ISC बोर्ड के नतीजे आज दोपहर 3 बजे जारी कर दिए जाएंगे। इस लेकर एक नोटिस जारी किया गया है।

 

बता दें कि यह परिणाम CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर चेक किए जा सकेंगे। ICSE 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 29 मार्च 2023 तक और ISC 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 31 मार्च 2023 के बीच हुई थी।

गौरतलब है कि, पिछले साल यानी 2022 में 10वीं में 99.97 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। लड़कियों का रिजल्ट 99.98 फीसदी और लड़कों का रिजल्ट 99.97 फीसदी था। वहीं, 4 छात्रों ने टॉप किया था। पुणे की हरगुन कौर मथारू, कानपुर की अनिका गुप्ता, बलरामपुर के पुष्कर त्रिपाठी और लखनऊ की कनिष्का मित्तल चारों स्टूडेंट्स ने 499 अंक हासिल (99.80 फीसदी) पूरे देश में टॉप किया था। वहीं 12वीं में पिछले साल  99.38 फीसदी छात्र पास हुए थे। 99.87 फीसदी छात्रा और 99.54 फीसदी  छात्र पास हुए थे।

परिणामों की जांच करने के लिए, छात्रों को अपनी मार्कशीट की जांच करने के लिए प्रवेश पत्र पर उल्लिखित अपने खाते से लॉग इन करने के लिए अपनी आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा की जरूरत हो सकती है। आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, छात्र अपने ISC और ICSE 2023 के परिणाम एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button