भारत

हैदराबाद: बेगमपेट एयरपोर्ट को मिली बम की धमकी, जांच में निकली अफवाह, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

हैदराबाद के बीचोबीच स्थित बेगमपेट एयरपोर्ट को बुधवार सुबह एक बम की धमकी भरा ईमेल मिला, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी को यह ईमेल सुबह के समय मिला, जिसके बाद तुरंत पुलिस और सुरक्षा बलों को इसकी जानकारी दी गई।सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां एयरपोर्ट पर पहुंचीं और पूरे परिसर की गहन जांच शुरू की गई।

सुरक्षा के मद्देनज़र दमकल विभाग की टीमें भी तैनात की गईं। कई घंटे चली सघन जांच के बाद पुलिस ने पुष्टि की कि यह धमकी झूठी थी और एयरपोर्ट पर किसी भी प्रकार का विस्फोटक नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि धमकी भरा ईमेल किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजा गया था और अब यह जांच की जा रही है कि इसके पीछे कौन है और उसका मकसद क्या था। साइबर सेल की मदद से ईमेल की तकनीकी जांच भी की जा रही है।

हालांकि धमकी झूठी निकली, लेकिन इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया है और एयरपोर्ट की निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button