मौसम

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहाना हो गया है. शहर के कई इलाकों में मुसलेदार बारिश हो रही है. सुबह-सुबह बादल ने पूरे इलाके को ऐसा घेरा कि दिन में ही रात हो गई. मौसम विभाग ने कई इलाकों बारिश का अलर्ट जारी किया है.

बता दें कि, एनसीआर के नोएडा में बहुत तेज बारिश हो रही है. दिल्ली के लाजपत नगर, वसंत कुंज और आसपास के इलाके में भारी बारिश का अपडेट है.

 

मौसम विभाग की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में मराठावाड़ा, गुजरात और छत्तीसगढ़ में 170 से 120 मिलीमीटर तक भारी बारिश हुई. आने वाला हफ्ता मौसम के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है. बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश के तट के काफी नजदीक बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से बिहार, बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, पंजाब हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ उत्तर-पूर्वी भारत में जोरदार बारिश होने की संभावना है.

 

मुंबई में बुधवार सुबह से आसमान पूरी तरह बादलों से घिरा हुआ है. अंधेरी सबवे को भी भारी बारिश के कारण बंद कर दिया गया है. मौसम विभाग ने अगले 3-4 घंटों के लिए मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई व पनवेल सहित आसपास के इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है. सुबह 8 बजे के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूरे शहर में बिजली चमकने और तेज झमाझम की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने इस दौरान 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है. लोगों को सलाह दी है कि वे गैर-जरूरी बाहर निकलने से बचें और मौजूदा ट्रैफिक व जलजमाव संबंधी हालात पर नजर रखें.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button