भारत

उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी, दिल्ली में हीट इंडेक्स 47 डिग्री के पार, IMD ने चेताया

उत्तर भारत में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले पांच दिनों तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान सहित कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहेगा।

राजधानी दिल्ली में 16 मई के बाद से लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। रविवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से पार कर गया, जो पिछले 22 दिनों में सबसे अधिक है। हीट इंडेक्स यानी लोगों को महसूस होने वाली गर्मी 47.2 डिग्री तक पहुंच गई। इसका मतलब है कि दिल्लीवालों ने करीब 47 डिग्री की झुलसाती गर्मी का सामना किया।

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार को भी तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलेंगी। कुछ इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। आसमान साफ रहने से गर्मी और तेज महसूस होगी।

हालांकि, राहत की खबर यह है कि 12 जून के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आसमान में बादल छाने की संभावना है और तेज बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों को बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतने और जरूरी एहतियात अपनाने की सलाह दी है, खासकर दोपहर के समय जब तापमान चरम पर होता है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button