ताज़ा खबरें

“मेरे मित्र डोनाल्ड ट्रंप को ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई”: PM Modi

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम लगभग तय हो चुके हैं. वहीं इसी के साथ ट्रंप का राष्ट्रपति बनना तय हो चुका है. डोनाल्ड ट्रंप 270 के आंकड़ों के करीब पहुंच रहे हैं ऐसे में उन्होंने चुनाव की रात फ्लोरिडा के पाम बीच में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए युद्धों को समाप्त करने और अमेरिका को महानतम बनाने की कसम खाई और चुनाव की इस दौड़ में जीत का दावा किया. वहीं इन सब के बीच भारत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने की बधाई दी है.

 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्रंप के साथ अपनी तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, “मेरे मित्र डोनाल्ड ट्रंप को ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई”. जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नवीनीकृत करने के लिए उत्सुक हूं. आइए, मिलकर अपने लोगों की भलाई के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button