भारत

आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं! राष्ट्रपति-पीएम ने देशवासियों को दी बधाई

आज पूरे देश में रंगों का त्योहार होली पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर बंगाल तक लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगा कर होली की बधाई दे रहे हैं.

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, “रंगों के त्योहार होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. हर्षोल्लास का यह त्योहार एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है. यह त्योहार भारत की अनमोल सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है. इस पावन अवसर पर आइए हम सब मिलकर मां भारती की सभी संतानों के जीवन में निरंतर प्रगति, समृद्धि और खुशियों के रंग भरने का संकल्प लें.”

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं. हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है.

अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, उमंग, उत्साह और रंगों के पर्व ‘होली’ की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ. यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में उत्तरोत्तर समृद्धि, उन्नति और संपन्नता लेकर आए.

 

Show More
Back to top button